Symptom of these diseases: सर्दियों के मौसम में अगर आपके पैर जरूरत से ज्यादा ही ठंडे बने रहते हैं सॉक्स और जूते पहनने के बाद भी पैर जल्दी गर्म नही होते तो शायद ये कुछ बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं इसलिए आपको एक बार तो डॉक्टर को जरूर ही दिखाना चाहिए।
आज कल इतनी कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है कि लोगो का जीना मुश्किल हो रहा है। पूरे उत्तर भारत और दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।इस ठंड की वजह से ज्यादा देर बाहर रहने से हाथ-पैर और पूरा शरीर ही सुन्न पड़ जाता है ऐसे में अगर आप स्वैटर, जैकेट, कैप और सॉक्स पहन पहन रहे है उसके बाद भी आपका शरीर गर्म नहीं हो पा रहा है और आपके पैर बर्फ जैसे ठंडे बने रहते है तो ये कुछ बीमारियों के संकेत भी हो सकते है वैसे तो सर्दियों में सभी के पैर ठंडे बने रहते है पर अगर जूता मोजा पहनने के बाद भी आपके पैर बर्फ जितने ठंडे रहते हैं तो ये बीमारियों के लक्षण (Symptom of these diseases)भी हो सकते है आपको इस समस्या को हल्के में बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए।
तो आइए जानते है उन 5 बीमारियों के लक्षण (Symptom of these diseases) के बारे में
1. तनाव
अगर आपके पैर ठंडे बने रहते हैं तो ये आपको होने वाले तनाव की ओर इशारा करते है। जो लोग टेंशन ज्यादा लेते है या जिनको स्ट्रेस ज्यादा बना रहता है उनके पैर भी ठंडे बने रहते है तनाव से शरीर का ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे पैरो की उंगलियों और अंगूठे ठंडे पड़ जाते हैं।
2. डायबिटीज
डायबिटीज जिसे मधुमेह भी कहते है उसके रोगियों में ब्लड में शुगर बढ़ने पर ये शिकायत बनी रहती है।अगर आपके पैर जरूरत से ज्यादा ठंडे रहते हैं तो ये डायबिटीज का का एक वार्निंग साइन भी हो सकता है।
Read More: Hero Splendor हीरो स्पलेंडर के इलेक्ट्रिक अवतार ने मचाई धूम
3. कोलेस्ट्रोल हाई
जिन लोगों को कोलेस्ट्रोल की समस्या का सामना कर रहे होते है इनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की दिक्कत बढ़ जाती है।. ऐसे में हमारे हाथ-पैर हमेशा ठंडे बने रहते हैं।अगर आपके पैर भी ठंडे रहते हैं तो ये कोलेस्ट्रोल या इंफ्लेमेशन की समस्या के कारण हो सकता है।
4. हाइपोथाइरॉइडिज्म
अगर आपको थाइरॉयड से जुड़ी समस्या होती है पर शरीर में पर्याप्त हार्मोन्स का उत्पादन नहीं हो पाता है।जिसकी वजह से आपके कई शरीर के अंग प्रभावित हो जाते है। अगर पैर हमेशा ठंडे रहते हैं तो ये हाइपोथाइरॉइडिज्म भी हो सकता है।
5. रेनॉड की बीमारी
रिनॉड एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें शरीर ठंड के प्रति ओवररिएक्ट करने लगता है और जब भी जब भी तापमान कम होगा , हाथ-पैर बर्फ की तरह ठंडे और सुन्न हो जायेगे कई बार तो ये भी देखा गया है की हाथ पैरों का रंग पीला या नीला भी पड़ जाता है ऐसे में आपको इस समस्या को आपको गंभीरता से लेने की जरूरत होती है।
यह एक सामान्य जानकारी है कुछ भी नतीजे पर पहुंचने से पहले अपने डॉक्टर से कंसल्ट करे।