Anganwadi Recruitment: कई सारे राज्य में आगनवाड़ी पदो पर भर्तियां निकल रही है, यूपी के बाद अब बिहार सरकार ने भी आंगनबाड़ी में कई सारे पदो के लिए भर्तियां निकली है। आगनवाड़ी केंद्र एक बहुउद्देशीय योजना है जिसमें कि राज्य के न केवल आर्थिक रूप से पिछड़े दलित वर्ग के लोगो के बच्चों को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, गर्भवती और धात्री वर्ग की महिलाओ के स्वास्थ की देखभाल का ध्यान भी रखा जाता है बल्कि राज्य की लाखों महिलाओं को रोजगार का अवसर भी प्रदान करती है इसी के तहत हाल ही में बिहार आंगनवाड़ी भर्ती (Bihar Anganwadi Vacancy 2022) से जुड़ बड़ी खबर है कि, 41406 आंगनवाडी के रिक्त पदों पर भर्ती होनी वाली है। बिहार आंगनबाड़ी भर्ती (Bihar Anganwadi Vacancy 2022) के तहत राज्य के विभिन्न शहरों मे आगनवाड़ी के लिए वर्कर, हेल्पर, सुपरवाइजर, असिस्टेंट,… इत्यादि पदो पर भारती होगी।
बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए योग्यताएं
अलग-अलग पदो के लिए योग्यता भी अलग अलग रहने वाली है।
सुपरवाइजर : बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पद के लिए 12 वीं पास होना अनिवार्य है।
वर्कर : बिहार आंगनवाड़ी वर्कर पद के लिए न्यूनतम योग्यता तो नही है, पर वर्कर के तौर पर काम करने के लिए आपको सामान्य तौर पर पढ़ना लिखना आना चाहिए।
सेविका : यदि आप बिहार आंगनवाड़ी सेविका पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।
सहायक : बिहार आंगनबाड़ी सहायक पद पर केवल महिला आवेदन कर सकते हैं।इसके लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास एवं अन्य योग्यता होना आवश्यक है।
आयु सीमा
- बिहार बिहार आगनबाडी भर्ती 2022 के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
- अलग-अलग पदो के लिए आयु सीमा में छूट मिलती है ।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे 8th, 10th, 12th, Graduation की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फ़ोटोग्राफ़
- हस्ताक्षर
- विधवा प्रमाणपत्र
- आधार की भी जरूरत पड़ सकती है।
Read More:
PMKVY: युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार का लाभ देती ये योजना
सिलेक्शन प्रोसेस
बिहार आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का पहले लिखित परीक्षा और इसके बाद इंटरव्यू और डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन करवाना होगा।
- लिखित परीक्षा
- मेरिट लिस्ट {लिखित परीक्षा मार्क्स के अनुसार}
- व्यक्तिगत साक्षात्कार
- दस्तावेज़ सत्यापन {Document Verification}
- फील्ड में अनुभव {Experience
सैलरी
बिहार आगनबाडी सुपरवाइजर और सहायक पद के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को बिहार सरकार के मानदंडों के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वर्कर और हेल्पर का न्यूनतम वेतन ₹3000 के साथ-साथ अन्य भत्ते मिलेंगे.
अधिक जानकारी के लिए आप बिहार आगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजित कर सकते है।
icdsbih.gov.in (website)