Ashneer Grover: सपने सच तभी हो सकते हैं, जब आप उन्हें देखेंगे।अगर देखेगे ही नही तो सपने सच कैसे होंगे।अशनीर ग्रोवर ने भी कुछ सपने देखे थे,जिन्हे उन्होंने पूरा भी किया। अशनीर ग्रोवर स्टार्ट-अप Bharat pay के co–founder हैं।
अशनीर ग्रोवर का जन्म
अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने 14 जून 1982 को दिल्ली में जन्म लिया था। उनके पिता चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और उनकी मां एक शिक्षिका हैं। इसी वजह से उन्हें किसी भी आर्थिक और समाजिक समस्याओं का सामना नही करना पढ़ा।
अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की वाइफ का नाम माधुरी जैन ग्रोवर है। उनके दो बच्चों भी है, एक बेटा और एक बेटा, बेटी जिसका नाम एवी ग्रोवर और बेटे का नाम मन्नत ग्रोवर है।
अशनीर ग्रोवर की शिक्षा
अशनीर (Ashneer Grover) ने सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक आईआईटी( IIT) दिल्ली से की है। वे एक वर्ष के लिए इंसा-ल्योन विश्वविद्यालय, फ्रांस भी गए।
वह उन छह छात्रों में से एक थे जिन्हे IIT दिल्ली के द्वारा इस एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चुना गया था। अपना स्नातक पूरा करने के बाद, वे आईआईएम अहमदाबाद में आ गए। उन्होंने 2006 में एमबीए की डिग्री पूरी की।
अशनीर का करियर
अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) को कोटक इन्वेस्टमेंट बैंक में अपनी पहली नौकरी मिली। वहां उन्होंने सात साल तक काम किया। साल 2013 में, अशनीर ने अमेरिकन एक्सप्रेस (American Express ) में कॉर्पोरेट डेवलपमेंट के निदेशक के रूप में ज्वाइन किया। MBA वाले कई ग्रेजुएट्स के लिए उनका यह ड्रीम जॉब है। अशनीर ने एमेक्स छोड़ और ग्रोफर्स में ज्वाइन कर लिया। इस दौरान, उनके परिवार ने उनकर खासा साथ नही दिया। क्योंकि सभी माता-पिता अपने बच्चे के लिए सुरक्षित भविष्य चाहते हैं।
लेकिन, अशनीर (Ashneer Grover) की पत्नी माधुरी ने उनका बहुत साथ दिया।अशनीर को अपने ऊपर पूरा विश्वास था और इसलिए साल 2015 में, अशनीर कोर टीम सदस्य के रूप में ग्रोफ़र्स (Groffers ) में शामिल हो गए।
अशनीर ग्रोवर का स्टार्ट–अप
खुद का एक स्टार्टअप स्थापित करने के लिए उनका उस प्रक्रिया को जानना बहुत जरूरी था। ग्रोफर्स (Groffers ) से जुड़ना अशनीर के लिए बहुत मददगार साबित हुआ। उन्हें बहुत लाभ हुआ। उन्होंने निवेशकों को जोड़ना शुरू किया जो उनके स्टार्ट-अप के लिए बहुत जरूरी था। सब ठीक चल ही रहा था कि,उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला कर लिए। उनके परिवार को ये बात पसंद नही आई।
नवंबर 2017 में अशनीर पीसी ज्वैलर लिमिटेड व्यवसाय के प्रमुख के रूप में कार्य करने लगे। उन्होंने व्यवसाय और भुगतान रणनीतियों को विकसित करने में कंपनी की मदद की।
कंपनी के लिए नए भुगतान विकल्पों के पर काम करते हुए, भारत पे के विचार ने के लिए उन्हें प्रेरणा मिली। नौकरी छोड़ने और अपना सारा समय एक नए स्टार्ट-अप को देने में होने वाले जोखिमों को वे जानते थे फिर भी उन्होंने लिया।
अशनीर (Ashneer Grover) ने भारत पे ( BharatPe ) पर काम करना शुरू कर दिया। उस समय वे वह कई कर्मचारियों को उनकी तनख्वाह देने में असमर्थ थे। अक्टूबर 2018 में, अशनीर ने आधिकारिक तौर पर बीस से कम कर्मचारियों के साथ भारत पे को लॉन्च किया।एक साल के भीतर 500 सेल्स कर्मचारी उनके साथ जुड़ गए। उन्होंने मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली सहित तेरह विभिन्न शहरों में सफलतापूर्वक कार्यालय स्थापित किए।
भारत पे का नेटवर्क अब बढ़कर 11 लाख मर्चेंट हो गया है और 15 मिलियन से अधिक मासिक यूपीआई लेनदेन हो रही हैं ।
भारत पे की सफलता
कंपनी ने कुछ समय पहले में सीरीज बी फंडिंग में $15 मिलियन जुटाए हैं। वेंचर कैपिटलिस्ट फर्म, रिबिट कैपिटल और लंदन स्थित स्टीडव्यू कैपिटल ने फंडिंग राउंड का नेतृत्व किया। भारत पे स्टार्ट-अप का कुल मूल्यांकन $225 मिलियन हो गया। वर्तमान में भारत पे से मासिक लेनदेन $83 मिलियन का है। स्टार्ट-अप सबका सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
Read More: Anjana Om Kashyap: आइये जानते हैं, अंजना ओम कश्यप का जीवन परिचय
क्यों थे चर्चा में
अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी को गाली देने के बाद कारण बहुत चर्चा में रहे। पिछले दो महीनों से विवादो से घिरे हुए थे। अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने सोमवार 28 फरवरी को अशनीर ग्रोवर ने अपनी कंपनी भारत पे से इस्तीफा दे दिया। जिसमें उन्होंने लिखा, ”तत्काल प्रभाव से मैं भारतपे के प्रबंध निदेशक के रूप में इस्तीफा देता हूं…। मैं बोर्ड के निदेशक के रूप में भी इस्तीफा देता हूं। मैं कंपनी के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक के रूप में रहूंगा।”
आपको बता दे कि, कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी को भी कम्पनी से बर्खास्त कर दिया गया था। उनमें आरोप लगे थे कि उन्होंने आर्थिक गड़बड़ी की है। माधुरी जैन ग्रोवर (Ashneer Grover) पर ये आरोप थे कि उन्होंने अपने पर्सनल ब्यूटी ट्रीटमेंट और विदेशों की यात्राओं का खर्चा फर्जी इनवॉइस के जरिए कंपनी के खर्चे से लिया था।