Baba Venga: ये तो हम सभी जानते है कि, रूस और यूक्रने के बीच अभी भी जंग जारी है। यूक्रेन और रूस का किसी भी प्रकार से कोई मुकाबला नहीं है। इस जंग को देख कर लोगों को बाबा वेंगा (Baba Venga) के द्वारा की गईं एक बहुत पुरानी भविष्यवाणी को याद किया जा रहा है। बार-बार उनकी इस भविष्यवाणी का जिक्र हो रहा है। कई दिनों से रूस की आर्मी यूक्रेन की सीमा पर खड़ी थी पर अब रूस यूक्रेन में पूरी तरह घुस चुका है। कोई भी देश अभी यूक्रेन के साथ नही है। इस पूरे मुद्दे की बात करे तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दबंग नेता के रूप में पर उभर कर सामने आए हैं।
बाबा वेंगा (Baba Venga) को उनके द्वारा की गईं बड़ी-बड़ी भविष्यवाणी से दुनियाभर में जाना पहचाना जाता है। रूस यूक्रेन की इस वार के समय उनकी एक भविष्य वाणी, जो कि उन्होंने पुतिन और रूस को लेकर की थी वो याद की जा रही हैं।
दरअसल, बात ये है की बाबा वेंगा (Baba Venga) के द्वारा भविष्यवाणी की गई थी कि एक ऐसा भी वक्त आएगा जब कि रूस पूरी दुनिया पर राज करेगा और रूस एक विश्व शक्ति बनकर उभरेगा। बाबा वेंगा ने कहा कि था कि, अमेरिका और यूरोप, रूस के आगे कुछ नहीं लगेगे।
बाबा वेंगा (Baba Venga) ने कहा था,”रूस सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगा, सब कुछ बर्फ की तरह पिघल जाएगा। सिर्फ़ एक चीज को कोई हाथ भी नहीं लगा पाएगा- व्लादिमीर पुतिन और रूस की शान। कोई रूस को नहीं रोक पाएगा.” बाबा वेंगा ने उस समय कहा था कि, रूस जब बड़ी ताकत बनकर उभरेगा तब यूरोप बंजर जमीन के रूप में बदल जाएगा।
Read More: जानें क्या है सरकार की Sovereign Gold Bond स्कीम, कैसे करें निवेश ?
आपको बता दें कि, बाबा वेंगा (Baba Venga) अपनी भविष्यवाणी को लेकर पूरी दुनियाभर में पहचाने जाते हैं। बाबा वेंगा ने 5 हजार से भी ज्यादा भविष्यवाणी की हैं। जिनमें से उनकी बहुत सारी भविष्यवाणी सच भी साबित हुई हैं। साल 1911 में बुल्गारिया में जन्म लेने वाले बाबा वेंगा का असली नाम वेंगेलिया पांडेव गुश्तेरोवा था। बाबा वेंगा के साथ 12 वर्ष की उम्र में एक बहुत बड़ा हादसा हो गया था। एक खतरनाक तूफान की ने उनसे उनकी आंखों की रोशनी उनसे छीन ली थी। बाबा वेंगा भले ही अपनी आंखे को खो चुके थे पर उनकी दूरअंदेशी उनके पास अब भी थी। आज दुनिया में बाबा वेंगा नही है, पर आज भी वो लोगों को याद है। उनकी भविष्यवाणियां आज भी लोगों को उनकी याद दिलाती ही। समय समय पर वो याद किए जाते है। बाबा वेंगा का देहांत 85 साल की उम्र में साल 1996 में हो गया था। पर उनके द्वारा की गईं भविष्यवाणियां आज भी जीवित है।