ये रिश्ता क्या कहलाता है बेहद पॉपुलर टीवी सीरियल है। सालों से यह शो लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में विशंभर नाथ महेश्वरी का किरदार निभाते हैं एक्टर संजीव सेठ। इसी शो में उनकी पत्नी राजश्री का किरदार निभाती हैं लता सभरवाल ये बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि दोनों रियल लाइफ में भी पति-पत्नी हैं।
संजीव सेठ और लता सभरवाल पहली बार शूटिंग के सेट पर ही मिले थे। साथ में काम करते हुए पहले दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई।
इस रिलेशनशिप में आने से पहले संजीव सेठ तलाकशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी। संजीव सेठ ने लता सभरवाल से साफ कह दिया कि जब तक बच्चे नहीं राजे होंगे वह शादी नहीं कर पाएंगे
जानकारी के अनुसार संजीव सेठ की पहली शादी एक्ट्रेस रेशम टिपनिस से हुई थी। 1993 में शादी के बाज साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया। रेशम टिपनिस और उनके बच्चे संजीव सेठ की दूसरी शादी से बेहद खुश थे और साथ खड़े रहे।
साल 2010 में संजीव सेठ ने लता सभरवाल से शादी कर ली थी। बता दें कि लता रियल लाइफ में संजीव सेठ से 14 साल छोटी हैं।