Chaitra Navratri 2022: मां दुर्गे को समर्पित नवरात्रि का त्योहार आने वाला है। बाकी के त्योहारों की तरह माता के भक्तो को नवरात्रि के त्योहार का भी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। नौ दिन माता रानी की पूजा,अर्चना, भजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उनके भक्तो के दौरा किए जाते है। नवरात्रि के नौ दिनों में मातारानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हमारे हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का त्योहार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है। इस साल 2022 में साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से प्रारंभ होंगे और 11 अप्रैल को इनका समापन होगा। धार्मिक मान्यता है कि, नवरात्रि के नौ दिन माता रानी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां दुर्गा को धन धान्य और सुख-समृद्धि की देवी कहा जाता है।
कब है नवरात्रि की महाअष्टमी ? जानिए
चैत्र की नवरात्रि (Chaitra Navratri) के में 09 अप्रैल 2022, दिन शनिवार को नवरात्रि की महाअष्टमी है। महाष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा की जाती है।
कब है राम नवमी 2022? जानिए
चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) में राम नवमी का त्योहार 10 अप्रैल 2022, दिन रविवार को मनाया जाएगा। नवरात्रि के 10वें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। साथ ही इसी दिन माता के भक्त जन कन्याओं को भोजन कराकर व्रत पारण करते हैं।
Read More: Solar & Lunar Eclipses 2022 में लगने वाले पहले दो ग्रहण 15 दिन के अंतराल में पर लगेंगे, जानिए कौन सी तीन राशि वालों को ग्रहण काल में मिलेगी बड़ी सफलता
8 या 9 कितने दिन के होंगे इस बार चैत्र नवरात्रि
इस बार साल 2022 में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत 02 अप्रैल 2022 से होने वाली है। जिसका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा। इस साल चैत्र नवरात्रि पूरे नौ दिन ही मनाई जाएगी। किसी भी तिथि का क्षय इस साल नहीं होगा।
प्रतिपदा तिथि
प्रतिपदा तिथि इस बार 01 अप्रैल 2022 को सुबह 11 बजकर 53 मिनट से प्रारंभ होगी। जो कि 02 अप्रैल को 11 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। चैत्र की नवरात्रि (Chaitra Navratri) में घटस्थापना 02 अप्रैल को की जाएगी। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।