विश्व में कई प्रकार के युद्ध लड़े गए हैं. ऐसा कई बार हुआ है, जब एक देश दूसरे देश पर आक्रमण कर देती है और उसके जवाब में दूसरा देश भी उसके ऊपर आक्रमण कर देता है् ऐसे में दो देशों के बीच एक युद्ध शुरू हो जाती है. लेकिन विश्व में दो बार ऐसी लड़ाई हुई जिसमें केवल दो देश ही नहीं बल्कि कई देश शामिल थे. या फिर यूं कह सकते हैं विश्व के सारे देश उस युद्ध में शामिल थे. जी हां हम बात कर रहे हैं विश्वयुद्ध की. यह बात हम सब जानते हैं कि विश्व में दो बार विश्व युद्ध लड़ा गया. विश्व युद्ध की कहानी के बारे में हम अक्सर किताबों एवं खबरों में पढ़ते रहते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने विश्व युद्ध की लड़ाई लड़ी थी.
आज हम आपको जिस फौजी के बारे में बताने वाले हैं, वह कोई ऐसा वैसा फौजी नहीं बल्कि एक ऐसा फौजी है, जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध की लड़ाई लड़ी थी. हम जिस फौजी के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम उम्र हयात है. जो वर्तमान समय में पाकिस्तान के रहने वाले हैं. हालांकि जब उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध की लड़ाई लड़ी थी तब पाकिस्तान भी भारत में ही हुआ करता था.
उम्र हयात अपने द्वितीय विश्वयुद्ध की कहानी के बारे में बात करते हुए बताते हैं कि, वह पल बेहद दर्दनाक था. सभी देश आपस में लड़ रहे थे. उम्र हयात को इनके सीनियर द्वारा आदेश मिलते रहते थे, जिन्हें यह पूरी तरह से पालन करते थे. यही नहीं बल्कि मीडिया से बात करते हुए उमर बताते हैं कि, द्वितीय विश्वयुद्ध लड़ने से पहले ब्रिटिश सरकार विश्वयुद्ध लड़ने वाले फौजियों से वादा की थी कि, वह विश्व युद्ध खत्म होने के बाद उन्हें उनके पैसे देगी.
आपको बताते चलें कि दूसरा विश्व युद्ध को खत्म हुए कई साल गुजर गए हैं और उस विश्व युद्ध के पैसे साल 2022 और साल 2023 में मिल रही है. उम्र हयात ने बताया कि 2 सालों से ब्रिटिश सरकार उन्हें विश्वयुद्ध लड़ने के बदले के पैसे भेज रही है. उन्होंने यह भी बताया कि उस समय उनके पास घर नहीं थे. यही कारण था कि, अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए वह विश्वयुद्ध लड़ने चले गए.
To get secure cheap & best deal from Flipkart, Amazon, Ajio, and Myntra then do join our Telgram group.
Discussion about this post