PS-1 Movie: पोनियिन सेलवन’ फिल्म को साल की सबसे बढ़ी और महंगी फिल्म बताए जा रहा है। इस फिल्म को PS- 1 नाम से भी बुलाया जा रहा है।
फिल्म के पोस्टर जारी किया गया है l मणिरत्नम की इस फिल्म के फर्स्ट लुक में ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
पोन्नियिन सेलवन -1, (PS-1) कल्कि के क्लासिक तमिल उपन्यास “पोन्नियिन सेलवन” पर आधारित दो-भाग वाली बहुभाषी फिल्म का यह पहला भाग है। कहते है कि, यह उपन्यास पूरे 2000 पन्नो का था। ये फिल्म मणिरत्नम द्वारा निर्देशित और लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज साथ निर्मित है। पर्दे पर तमिल फिल्म फ्रैंचाइज़ी का पहला भाग 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए रिलीज होगा। निर्माताओं के द्वारा ने बुधवार को ये।घोषणा की गई थी। यह फिल्म ऐतिहासिक नाटक कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के 1955 के तमिल उपन्यास पर आधारित है।
इस फिल्म की कहानी 10 वीं शताब्दी में चोल साम्राज्य में उथल-पुथल को दिखाती है। शासक परिवार की विभिन्न शाखाओं के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष होता हुआ दिखाया जाता है। उत्तराधिकारियो और शासक सम्राट के बीच दरार पैदा कर दी जाती है। फिल्म में आपको विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, तृषा कृष्णन, प्रकाश राज, जयराम, जयम रवि और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कई सितारे देखने को मिलेंगे हैं।
इस फिल्म को इंडिया की दूसरी सबसे महंगी फिल्म कहा जा रहा है। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। रजनीकांत और अक्षय कुमार फिल्म ‘2.0’ को 570 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था, जो कि इंडिया पहली सबसे महंगी फिल्म है। इन फिल्मों को लाइका प्रोडक्शंस के द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। ‘बाहुबली’ फिल्म को बनाने में 500 करोड़ से कम का खर्च आया था।
Read More: E-Sim: बिना सिम कार्ड का इस्तेमाल किए कर सकेंगे कॉल, और चला सकेंगे एक साथ कई नंबर, जानिए कैसे
कई इस फिल्म पोनियिन सेलवन’ को बनाने की कई बार कोशिश की गई। मगर हर बार किसी न किसी वजह से कुछ न कुछ ही जाता था। जिस वजह से यह नही बन पाई। नॉवेल के पब्लिश होने के तीन साल बाद सुपरस्टार MGR ने अनाउंस किया कि वो ‘पोनियिन सेलवन’ पर फिल्म बनाने वाले हैं। उन्होंने 10 हज़ार रुपए में कल्कि कृष्णमूर्ति से इस नॉवल के फिल्म राइट्स को खरीद लिया था। MGR इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ साथ इसमें एक्टिंग भी करने वाले थे। पर फिर फिल्म पर काम शुरू करने से पहले ही उनका एक्सीडेंट हो गया। उनको ठीक होने में 6 साल का लम्बा समय लग गया। फिल्म राइट्स को उन्होंने रीन्यू भी करवाया। मगर फिर भी इस नॉवल पर फिल्म नहीं बना पाए।