Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) स्टार प्लस और हॉटस्टार पर प्रसारित हुआ करता था। लोगो को यह शो बहुत ज्यादा पसन्द आया था, और आज भी यह शो दर्शकों को एंटरटेन करता रहता है। इस शो में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी को लोगों के द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था। इस शो की वजह से ही दोनों एक्टर ने हर घर में अपनी पहचान बना ली थी। आज भी लोगों इन्हें इनकी असली नाम से नहीं बल्कि नायरा (Naira) और कार्तिक (Kartik) के नाम से जानते थे। दोनो ही साथ में बहुत ज्यादा क्यूट लगते है। शिवांगी और मोहसिन के फैंस ने इनका नाम मिलाकर कायरा रख दिया था। शिवांगी और मोहसिन के बीच की केमिस्ट्री इनके फैंस के द्वारा बहुत ज्यादा पसंद की गई थी। आज भी इस शो और कायरा के फैंस इन दोनों की जोड़ी को बहुत ज्यादा मिस करते हैं।
नया, (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) है
ये रिश्ता क्या कहलाता है, एक बार फिर एक नए रूप में अपने दर्शकों के सामने आय है, नए ये रिश्ता क्या कहलाता है में हम हर्षद चोपड़ा को अभिमन्यु के रूप में, प्रणाली राठौड़ को अक्षरा के रूप में और करिश्मा सावंत को आरोही के रूप में हम देख रहे है। इस शो के मेकर्स चाहते है कि हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत के साथ यह शो की नई सुपरहिट शुरुआत हो सके।
शो (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)के लेटेस्ट एपिसोड में खुलासा किया है था कि, आरोही और अक्षरा सीरत को अक्षरा की सौतेली मां होने के बारे में नहीं जानते थे। जबकि अक्षरा ने सीरत को स्वीकार कर लिया था और वो अपनी मां को बुलाकर खुश है, हम देखते हैं कि आरोही को अक्षरा और सीरत के करीब आने पर बहुत बुरा लग रहा था। आरोही को लगता है कि सीरत केवल उसकी मां है और इसलिए, वह अपनी बहन अक्षरा से नफरत करने लगी है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है, (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एक एपिसोड अक्षरा को एक स्कार्फ का चयन करते हुए देखा गया था, जो आरोही को भी पसंद है। आरोही अक्षरा से कह रह होती है कि, दुपट्टा उस पर अच्छा लगेगा। अक्षरा भी इस बात पर सहमत हो जाती है और कहती है कि, यह निश्चित रूप से उसकी बहन आरोही पर ज्यादा अच्छा लगेगा। बाद में, दोनों एक झील के किनारे चले जाते हैं। वहां अक्षरा आरोही से कहती है कि, अगर वह झील में एक सिक्का फेंकते हैं तो जो भी वह चाहते हैं वह उन्हें मिल जाएगा।
Read More : Aapki nazron ne samjha: “आपकी नजरों ने समझा” पर आई बड़ी अपडेट
तभी वहां अभिमन्यु आ जाता है और आरोही खुश और हैरान हो जाती है। वह अक्षरा के हाथ से सिक्का लेकर विश मांगने करने चली जाती है। वह सिक्का फेंकती है और कहती है कि, अभिमन्यु बहुत हैंडसम है, और वह चाहती है कि अभिमन्यु को उससे प्यार हो जाए। जबकि अभिमन्यु तो अक्षरा से प्यार करने लगता है और चाहता है कि वह उसे पा ले। अक्षरा एक अच्छी बहन होने के नाते अपनी बहन आरोही की सभी इच्छाओं को पूरी करना चाहती हैं।
इस शो में स्टार्टिंग में शो मेकर्स ने लव ट्राएंगल डाल दिया है।