2021 जाने वाला है और 2022 अब कुछ ही दिनों में आने वाला है।ऐसे में आपको बता दें कि आने वाले साल 2022 में भी ग्रहण पड़ेंगे। कुल मिलकर 4 ग्रहण पड़ेंगे जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण का बहुत महत्व है। खगोलीय दृष्टि से देखा जाए तो चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चन्द्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है।
ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ग्रहण के दौरान पूजा आदि निषेध माने जाते हैं। आइए जानते हैं साल 2022 में कब और कितने चंद्र ग्रहण लगेंगे।
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण कब होगा।
चंद्र ग्रहण की तिथि: 16 मई सोमवार 2022
समय: प्रातः 07:02 से दोपहर 12:20 बजे तक
चंद्र ग्रहण का सूतक काल क्या है
सूतक काल: चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है जो चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर खत्म होगा। इस ग्रहण के दौरान सूतक काल अधिक प्रभावी होगा, ऐसे में अधिक सावधानी रखनी होगी।
- साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण
- चंद्र ग्रहण की तिथि: 8 नवंबर, मंगलवार 2022
- समय: दोपहर 01:32 से सायं 07:27 बजे तक
कहां दिखेगा यह ग्रहण और कैसा होगा
यह चंद्र ग्रहण उत्तरी/पूर्वी यूरोप, एशिया, भारत, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्से में।