Vastu Shastra: यदि आपके घर में गौरेया, मधुमक्खी या कबूतर ने बना लिया है तो जानिए कुछ उनसे संबंधित तथ्य बहुत पुराने समय से पक्षियों के घोंसले को लेकर अलग अलग मान्यताएं है, कुछ लोग इसे शुभ मानते है तो वही कुछ लोग इसे अशुभ भी मानते है। कहते है कि घर में चिड़ियों का घोंसला बनाना सौभाग्य का सूचक होता है,इसलिए उसे उजाड़ना नही चाहिए और ये भी मानते है कि पक्षी आपके सौभाग्य का संदेश लेकर आपके घर में आते है और घोंसला बनाते है।
आइए जानते है पक्षियों के घोंसले के बारे में कुछ वास्तुशास्त्र से जुड़े तथ्य;
आपके घर में यदि ततैया का छत्ता लगा हुआ है तो ऐसा कहते है कि आपके साथ दुर्घटना कोई होने का योग बन रहा है।मधुमक्खी का छत्ता भी अगर घर में है तो वो भी शुभ नहीं माना जाता।
चिड़िया का घर में घोंसला बनाना शुभ माना जाता है।अक्सर अपने देखा होगा कि गर्मियों में चिड़ियां घरों में घोंसला बना लेती हैं इनका आपके घर में घोंसला बनाना आपके लिए शुभ और सौभाग्य का संकेत हो सकता हैं। इसलिए कभी भी अपने सौभाग्य को न उजाड़ें बल्कि और उनका स्वागत करें। वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) की मानें तो गौरैया के घर में घोंसला बनाने से घर के दस तरह के वास्तुदोष दूर होते हैं।
आपके घर में भी यदि किसी चिड़िया या गौरेया ने घोंसला बना लिया है तो ये आपके लिए सौभाग्य की बात है न कि चिंता की। गौरैया का घोंसला बनाना हमेशा शुभ माना जाता है मानते है की उससे घर में हमेशा ख़ुशी रहती है साथ ही गौरैया का घोंसला घर में मौजूद वास्तु दोष को खत्म करता है।
Read More: Nora Fatehi : क्या आपने अब तक नहीं देखी नोरा फतेही की ये तस्वीरें?
हमारे देश में कबूतर हमेशा से शांति का प्रतीक माना गया है देश में ऐसे कई ऐसे घर है जहां कबूतर पाले जाते है,पर क्या आपको पता है कि कबूतर का घोंसला घर में होना बहुत ही शुभ माना जाता है।कबूतर का घोंसला घर में सुख और समृद्धि लाता है।
चमगादड़ का घर में बसेरा बना बेहद ही अशुभ माना जाता है इसका घोसला होने पर बुरी घटना का सूचक हो सकता है।
(यह जानकारी को लेकर कोई मान्यता न बनाए बल्कि इसकी पुष्टि करे)