मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम पारा 22 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।सर्द हवाओं के चलते अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
गुरुवार रात तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवाओं से ठंड भी बढ़ेगी। इसके साथ ही उत्तर दिशा से आने वाली सर्द हवाओं से ठंड भी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया है। बुधवार को आयानगर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 22.5 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. पिछले दिनों की तुलना में दिन भर धूप तेज रहने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। लेकिन, शाम होते-होते सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई थी। पिछले 24 घंटे में हवा में आद्र्रता का स्तर 46 से 97 फीसदी दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम पारा 22 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. सर्द हवाओं के चलते अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था।
- अधिकतम तापमान – 22 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान – 7 डिग्री सेल्सियस
- सूर्यास्त का समय: शाम 5:27 बजे
- सूर्योदय का समय: 7:07 बजे
सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शाम तक मौसम करवट ले सकता है और हल्की बारिश की भी संभावना है।