Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला एक भारतीय अभिनेत्री है, जिनको कि रियलिटी शो बिग बॉस और काँटा लगा गाने से प्रसिद्धि मिली।
शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को हुआ था। शैफाली ने हिंदी में बहुत से गाने, वीडियो, रियलिटी,शो, किए है। साथ ही उन्होंने बहुत सारी कन्नड़ फिल्मो में भी काम किया है। लेकिन सबसे ज्यादा इन्हे पहचान काँटा लगा गाने से मिली। इसके बाद वे डांस मंच पर रियलिटी शो में भी नजर आयी
शेफाली गुजराती परिवार से बिलॉन्ग करती है। शेफाली के पिता का नाम सतीश जरीवाला और माता का नाम सुनीता जरीवाला है। जो कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में कार्य करती थी। शेफाली की बहन भी है; शिवानी जरीवाला जो दुबई में अपने पति के साथ रहती है।
View this post on Instagram
शेफाली की शादी
12 अगस्त 2014 को शेफाली (Shefali Jariwala) ने पराग त्यागी से दूसरी शादी की थी। शादी से पहले ४ साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। अपनी शादी की तस्वीरे उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। शेफाली और उनके पति एक रियलिटी शो बिग बॉस में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कपल माने जाते है।
शेफाली जरीवाला ने दो शादिया की है। शेफाली ने पहली शादी म्यूजिशियन हरमीत सिंह से 2005 में की थी।
पहली शादी की बात करे तो वो बहुत विवादो ने घिरी हुई थी। शेफाली जरीवाला के उनके पहले पति संगीतकार हरमीत सिंह के साथ बहुत झगडे हुआ करते थे। शेफाली का कहना था, कि वो उनके अपने पति के साथ अपमानजनक रिश्ते में थी। शेफाली ने मुंबई में एक पुलिस स्टेशन में हरमीत सिंह के खिलाफ शारीरिक शोषण को लेकर मामला भी दर्ज करवाया था।
Read More: Vinod Kapri: जानिए कौन हैं 19 साल के लड़के की विडियो वायरल करने वाले विनोद कापड़ी !
शेफाली का करियर
शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के करियर की शुरुआत काँटा लगा गाने से की ही हुई थी। उनका ये गाना अपने समय में बहुत प्रचलित हुआ था। इसके बाद शेफाली ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए है। जैसे कभी कभी प्यार रिमिक्स (सन 2002 ) डी जे हॉट रीमिक्स (सन 2004) और प्यार है क्या किस विधा पे ले आया (सन 2006) उन्होंने बॉलीवुड फिल्म मुझसे शादी करोगे (२००४) में एक छोटी सा रोल किया था।
View this post on Instagram
शेफाली ने साल 2008 में टेलीविज़न के शो बूगी वूगी में काम किया था। फिर इसके बाद साल 2011 में शेफाली ने कन्नड़ फिल्म हुदगुरु में भी दिखाई दी थी। शेफाली ने सोनी टीवी के एक शो नच बलिये सीजन 5 और 7 में भी अपने पति के साथ भाग लिया था। उन्होंने एक वेब सीरीज बेबी काम न (2018) और बाओ सबकी फटेगी (2019) में भी काम किया। शैफाली ने रियलिटी शो बिग बॉस में भी वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में प्रवेश किया था।