Petrol and Diesel Rate: वैसे तो मंहगाई बहुत ज्यादा बड़ गई है, पेट्रोल और डीजल के दाम भी बड़ रहे है। पर हमारी भारत सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से निजात पाने के हर प्रयास कर रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था, कि पांच राज्यों में चुनाव के बाद ईंधन की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है। लेकिन अब दो कारणों की वजह से अब अनुमान लगाया जा रहा है, कि आगे आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों में राहत मिल सकती है।
सभी जानते है, की पिछले 1 महीने से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है, इसीलिए अमेरिका के द्वारा रूस पर कई सारे प्रतिबंध लगाये गए है। कई सारे यूरोपीय देशों ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। तो ऐसे में, रूस के अपने सबसे अच्छे और अपने पुराने दोस्त भारत को डिस्काउंट पर कच्चा तेल (Crude Oil) का ऑफर किया है।
रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत अभी रूस के द्वारा दिए गए इस ऑफर पर विचार कर रहा है। अगर इन दोनों देशों के बीच सहमति बन जाती है, तो भारत की बढ़ती तेल की कीमतों पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। भारत अपनी सारी जरूरत का तकरीबन 80 फीसदी तेल बाहर से आयात करता हैं, आयात करने वाले देशों में रूस से आयात किया गया 2 से 3 फीसदी तेल भी शामिल हैं।
6 महीने में बनने लगेंगे फ्लेक्स फ्यूल इंजन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बीते शनिवार को बताया था, कि उन्होंने सभी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रबंध निदेशकों और सियाम के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने उन्होंने वादा किया कि, वे छह महीने के अंदर वाहनों के लिए फ्लेक्स फ्यूल इंजन का विनिर्माण करना शुरू कर देंगे। जो कि एक से अधिक ईंधन के द्वारा चल सकेंगे। फ्लेक्स फ्यूल, गैसोलीन और मेथेनॉल या एथेनॉल के मिश्रण से तैयार किया ईंधन का एक विकल्प है।
Read More: Paytm फाउंडर Vijay Shekhar Sharma अरबपतियों की लिस्ट से हुए बाहर, रोज उठाना पड़ रहा है, 88 करोड़ का नुकसान
नितिन गडकरी ने ‘ईटी ग्लोबल बिजनेस समिट’ को संबोधित करते हुए बताया कि, सरकार सार्वजनिक परिवहन को 100 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा के स्रोतों से चलाने की योजना पर काम चल रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि जल्द ही भारत में ज्यादातर वाहन 100 फीसदी एथेनॉल से चलने शुरू ही जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार हरित हाइड्रोजन और बाकी वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को भी प्रोत्साहित कर रही है।
जब एथेनॉल (Ethanol) को पेट्रोल में 20 फीसदी तक मिक्स जाता है, तो Blended Fuel बनता है। ये फ्यूल सामान्य पेट्रोल के मुकाबले करीब करीब आधी कीमत पर मिल जाता है। वैसे आपको बता दें, कि महाराष्ट्र में कई सारी जगहों पर एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल मिल रहा है। जिसकी कीमत 70 रुपये प्रति लीटर से भी कम है। शनिवार से दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये, मुंबई में 109.98 रुपये, कोलकाता में 104.67 रुपये और चेन्नई में 101.4 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।