भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है, जिसे हर कोई जानता है. आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जो किया है, वह शायद ही कोई दूसरा कप्तान कर पाए. महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी के सभी ट्रॉफी भारतीय टीम को दिलवाई है. यही कारण है कि महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान के रूप में माना जाता है. प्रोफेशनल जिंदगी के अलावा महेंद्र सिंह धोनी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने लग्जरी लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनते रहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी की पूरी संपत्ति के बारे में बात करें तो उनकी पूरी संपत्ति लगभग 800 करोड़ की है. तो उनके पास कई ऐसी महंगी चीजें मौजूद है, जो किसी के लिए भी सपना हो सकता है. आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के पास की सबसे कीमती चीजों के बारे में बताएंगे.
9 एकड़ में रांची का फार्म हाउस
यह बात हम सब जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी रांची के रहने वाले हैं. उन्होंने अपना बचपन झारखंड में बिताया है. यही कारण है कि उनका लगाव झारखंड से काफी ज्यादा है. ऐसे में जब महेंद्र सिंह धोनी की संपत्ति के बारे में बात होती है, तो धोनी का रांची का फार्म हाउस का नाम जरूर आता है. आपको बता दें कि यह फार्म हाउस 9 एकड़ में फैला हुआ है.
महंगी गाड़ियाँ
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गाड़ियों के बड़े शौकीन है. उनके पास कई तरह की लग्जरी गाड़ियां मौजूद है. यही नहीं बल्कि कई बार उनके सोशल मीडिया कौन पर देखा गया है कि, वह महंगी महंगी गाड़ियों के साथ नजर आते हो. महेंद्र सिंह धोनी के पास जितनी महंगी गाड़ियां हैं, यह शायद ही किसी क्रिकेटर के पास होगी.
महंगी बाइक्स
महेंद्र सिंह धोनी के पास लग्जरी गाड़ियों के अलावा लग्जरी बाइक्स भी मौजूद है. वह अक्सर छुट्टियों के दिनों में अपने बाइक्स की साफ सफाई करते नजर आते हैं. यही नहीं बल्कि उन्होंने खुद एक कई बार मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, वह बाइक के बड़े शौकीन है.
To get secure cheap & best deal from Flipkart, Amazon, Ajio, and Myntra then do join our Telgram group.
Discussion about this post