भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है, जो किसी परिचय की मोहताज नहीं. आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जिताया है. यही नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एवं वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में भी भारत को वर्ल्ड कप दिलाया है. यही कारण है कि महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में सबसे कामयाब कप्तान के रूप में माना जाता है. इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग को कई ट्रॉफी जितवा चुके हैं.
लेकिन आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताएंगे. यह बात हम सब जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी का एक फार्महाउस है. वह अपनी छुट्टियां अपने फार्महाउस में ही व्यतीत करते हैं. यही नहीं बल्कि वह अपने फॉर्म हाउस के अंदर की खेती भी करते हैं, जो काफी कम लोग जानते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, महेंद्र सिंह धोनी ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं. यही नहीं बल्कि वह ट्रैक्टर चलाते हुए खेत की जुताई कर रहे है. जब मीडिया वालों ने इसके पीछे के बारे में जानकारी इकट्ठा करना शुरू किया, तब यह बात सामने आई कि महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म हाउस में खेती करते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि, महेंद्र सिंह धोनी बिना किसी कीटनाशक का इस्तेमाल किए अपने फार्महाउस में अलग-अलग प्रकार की सब्जियां उगाते हैं.
महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म हाउस में खेती करने के साथ-साथ पशुपालन भी करते हैं. लोगों का ऐसा मानना है कि, महेंद्र सिंह धोनी का खेती करना एवं पशुपालन करना उनकी एक हॉबी है. ऐसा कई बार देखा जा चुका है कि वह अपने फार्महाउस में पौधों को पानी देते हुए नजर आए हो. लेकिन मीडिया की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी बिना किसी कीट नाशक का इस्तेमाल किए, अपने फार्म में बड़ी मात्रा में सब्जियों का उत्पादन करते हैं.
To get secure cheap & best deal from Flipkart, Amazon, Ajio, and Myntra then do join our Telgram group.
Discussion about this post