भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है, जो किसी परिचय की मोहताज नहीं. आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन में एक से बढ़कर एक उपलब्धि हासिल की है. यही नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की सभी ट्रॉफी हासिल की है. यही कारण है कि नहीं मिलती हो क्रिकेट जगत के सबसे कामयाब कप्तान माने जाते हैं. लेकिन आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताने वाले हैं.
महेंद्र सिंह धोनी की निजी जिंदगी के बारे में बात करें, तो महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और अपनी बेटी के साथ भारत के राज्य झारखंड की राजधानी रांची में रहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी के घर के बारे में बात करें तो उनका बांग्ला 7 एकड़ में फैला हुआ है. यही नहीं बल्कि इस बंगले में जरूरत की सारी चीजें मौजूद है. आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के 7 एकड़ में फैले बंगले के बारे में विस्तार से बताएंगे.
आपको जानकर हैरानी होगी कि महेंद्र सिंह धोनी के 7 एकड़ में फैले हुए बंगले को बनाने में लगभग 3 साल का समय लगा. बंगले के तैयार होने के बाद में धोनी ने इस बंगले का नाम कैलाशपति रखा. बंगले के अंदर सुख सुविधाओं के बारे में बात करें, तो इस बंगले के अंदर सुख-सुविधाओं की सारी चीज है मौजूद है. यही नहीं बल्कि इस बंगले के अंदर एक क्रिकेट स्टेडियम भी है, जहां महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की नेट प्रैक्टिस करते हैं. हमारे कैप्टन कूल को हरियाली काफी ज्यादा पसंद है. इसी को देखते हुए उन्होंने अपने बंगले में हरियाली पैदा कर रखी है.
आपको बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी के बंगले की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. जब भी कोई त्योहार या फिर कोई खास मौका होता है, तब महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपने घर के अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती है, जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है. यही नहीं बल्कि कई लोगों का ऐसा मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी का बंगला मुकेश अंबानी के घर को भी टक्कर देता है.
To get secure cheap & best deal from Flipkart, Amazon, Ajio, and Myntra then do join our Telgram group.
Discussion about this post