Low budget travel destinations: घूमना तो हर व्यक्ति को पसंद होता है, आपको भी जरूर पसंद होगा अगर आप भी घर बैठ कर बोर हो गए है और कही घूमने जाना चाहते है,
तो हमारे भारत में ही घूमने की बहुत सारी खूबसूरत जगह है जहां आप जा सकते है। आज हम कुछ भारत की कुछ खूबसूरत और सस्ती जगह के बारे में आपको बताने वाले है तो आइए जानते है;
मैक्लोडगंज
मैक्लोडगंज हिमाचल में स्थित एक हिल स्टेशन है,यह हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास कांगड़ा जिले में स्थित है।मैकलोडगंज ट्रैकिंग के लिए लोकप्रिय है।
यहां का आपका रहना, खाना-पीना आदि का खर्च 700 से 1500 रुपए के आसपास आ जाता है। मैक्लोडगंज हरी भरी पहाड़िया से भरा हुआ है। यहां आप बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वतमाला का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। मैक्लोडगंज की नाइट का मजा आप यहां के लोकल पब और बार में जाकर ले सकते हैं। नड्डी व्यू पॉइंट, डल झील, चर्च और बौद्ध मंदिर, और बाज़ार यहां की फेमस जगहें हैं, बिना जरा भी बोर हुए आप यहां हफ्ते निकाल सकते हैं।
उदयपुर
उदयपुर राजस्थान में स्थित एक पर्यटन स्थल है जो अपने इतिहास और संस्कृति के लिये प्रसिद्ध है। उदयपुर भारत के सबसे आकर्षक शहरों में से एक है और आपके बजट में भी है। आप उदयपुर जब भी जाए पिछोला झील में नाव की सवारी करना ना भूले करें। यहां का विंटेज कार म्यूजियम भी आकर्षण का केंद्र है। यहां आप अपने बजट के हिसाब से होटल बुक करके उदयपुर में टेस्टी स्ट्रीट फूड का मजा लेकर इस ट्रिप को और सस्ता बना सकते है यहां घूमने के लिए पिछोला झील, सिटी पैलेस, फतेहपुर सागर, विंटेज कार संग्रहालय, एकलिंगजी मंदिर जैसी जगह है। यहां का 1000 से 4000 तक आ जाएगा।
दार्जलिंग
दार्जलिंग हरियाली से भरी हुई जगह है यहां आपको जन्नत जैसा ही अहसास होगा, तो दार्जिलिंग भी घूमने के लिए आपके लिए बेस्ट प्लेस है। आप यहां हिमालयन रेलवे में सवारी का आनंद ले सकते है और ऊंचाई वाले रेलवे स्टेशन से माउंट कंचनजंगा के शानदार दृश्यो को देख सकते है। खाने की बात करे तो आप यहां गर्मा गर्म देसी चाइनीज खाने का मजा ले सकते है और ये आपके बजट में भी है। रहने से लेकर खाने तक का खर्च आपको 1100 से 1500 के तक आ सकता है।
Read More: Valentine’s Day 2022: इस वेलेंटाइन पर जाइये दिल्ली के इन 5 Best Restaurants
वाराणसी
अगर आप धार्मिक है और आपको धार्मिक जगह घूमने kanशौक है तो आप वाराणसी घूमने जा सकते है वाराणसी को भारत की आध्यात्मिक राजधानी भी कहते है। यहां कई तरह के मंदिर होने की वजह से इसे “मंदिरों का शहर” भी कहा जाता है। वाराणसी पवित्र गंगा नदी के किनारे स्थित होने के वजह से यह बहुत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है और इसी वजह से सालों से यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। सालभर यहां पर्यटकों का मेला लगा रहता है। वाराणसी में रहने से लेकर खाने तक का खर्च आपको 500 से 1000 रुपए तक आ जाता है तो यह बजट फ्रेंडली भी है।
ऋषिकेश
ऋषिकेश को दुनिया की योग राजधानी भी कहते है, यह भरत के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों में से एक है और पानी के खेल को पसंद करने वाले लोगों के लिए पसंदीदा जगह भी है। जब यहां दुनिया का मशहूर बीटल्स बैंड आया था तब ये जगह बहुत फेमस हो गई। ऋषिकेश न सिर्फ योग बल्कि, रिवर राफ्टिंग, बंजी जम्पिंग जैसी एक्टिविटीज की वजह से बहुत लोकप्रिय है। यहां आपको रहने और खाने का खर्चा 800 से 1200 रुपए के आसपास आ जाता है।