मुंबई के टॉप 5 पर्यटन स्थल ( mumbai top 5 tourist places)
मुंबई (Mumbai) जिसे सपनों की नगरी और माया नगरी भी कहते है,और पहले इसे बम्बई भी कहते थे। मुंबई भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। मुंबई जिसने हजारों लोगों को जीना सिखाया और कइयों के सपने पूरे किए है।ऐसा कौन है जो यहां जाना पसंद नहीं करेगा। अगर आप (mumbai) मुंबई रहते तो आपको एक बार तो मुंबई जरूर जाना चाहिए। तो आइए जानते ऐसी कौन सी (tourist place) जगहे मुंबई में है जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
1. गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई (Gateway of India)
अगर आप मुंबई (mumbai) घूमने जा रहे है, या जाने वाले है, तो मुंबई का ताजमहल यानी गेट वे ऑफ इंडिया देखना आपको जरा भी नहीं भूलना चाहिए।
चलिए जरा हिस्ट्री जानते है, गेटवे ऑफ इंडिया सपनों की नगरी, मुंबई (mumbai) में स्थित एतिहासिक प्रवेश द्वार है ।
इसका निर्माण 20 वी शताब्दी 1911 में इंग्लैंड के प्रिंस जॉर्ज पंचम और रानी मैरी के भारत आगमन के दौरान उनके स्वागत के लिए किया गया था, और इसका निर्माण कार्य 1924 में पूरा हुआ।गेटवे ऑफ इंडिया की उंचाई लगभग 26 मीटर है, और इसमें 4 मीनारें हैं।
2. हाजी अली दरगाह, मुंबई (Haji Ali Dargah)
हाजी अली दरगाह, एक ऐसी जगह जहां ‘हिंदू मुस्लिम हम सब भाई–भाई’ गीत साकार नजर आता है| हिंदू मुस्लिम साथ में अल्लाह को याद करते नजर आते है। मुंबई (Mumbai) की सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में से एक है, जो हाजी अली दरगाह सैयद पीर हाजी अली शाह बुखारी का मकबरा है। १५वी शताब्दी में बनी ये दरगाह जमीन से 500 गज दूर और समुंद्र के बीचों बीच होने के बावजूद कभी डूबती नहीं है।
3. फिल्म सिटी, मुंबई (Film city)
फिल्में देखना किसे पसंद नहीं होता और अगर आपको भी फिल्में देखना पसंद है तो आप ये भी जरूर जानना चाहेंगे की आखिर ये फिल्में कहां शूट होती है, तो मुंबई (mumbai) जाएं तो फिल्म सिटी जरूर जाएं। फिल्म सिटी जिसे अक्सर बॉलीवुड का होम भी कहा जाता है, और ये मुंबई के गोरेगांव में स्थित है। फिल्म सिटी दादा साहेब फाल्के के नाम पर बनी है जिन्हे, ’फादर ऑफ इंडियन सिनेमा’ भी कहते है।
और क्या आपको पता है फिल्म सिटी लगभग 500 एकड़ के क्षेत्र में फैली है ,इसमें 20 इंडोर स्टूडियो है और इसमें एक साथ लगभग 1000 मूवी सेट लगाए जा सकते है।
4. एलीफेंटा गुफाएं, मुंबई (Elephanta Caves)
एलिफेंटा गुफाएं जो कि यूनेस्को के द्वारा विश्व धरोहर स्थल आती है इतिहास प्रेमियों के लिए एक बहुत ही अच्छी घूमने की जगह है। एलिफेंटा की गुफाएं इंडिया गेट से केवल 12 किलोमीटर दूर है। इसका ऐतिहासिक नाम घारपुरी है।यह कुल सात घुफाएँ है जिन्हे पहाड़ों को काटकर बनाया गया है और यह भगवान शंकर की मूर्तियां और मंदिर भी है।
ये भी पढ़ें : अगर आप भी हैं शॉपिंग के शौकीन है तो भारत के इन जगहो पे जाना ना भूलें
5. श्री सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई (Shri Siddhi Vinayak Ganapati Mandir)
सिद्धिविनायक मंदिर, श्री गणेश जी का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। गणेश जिन्हे प्रथम पूज्य भी कहते है,कहते है कि यहां जो भी भक्त सच्चे मन से कुछ मांगता है तो भगवान गणेश उनकी जरूर सुनते है। यहां बड़े–बड़े नेता, बॉलीवुड स्टार्स, बिजनेसमैन भी श्री सिद्धिविनायक के दर्शन करने आते है। ये पड़कर आपके मन में भी श्री सिद्धिविनायक के दर्शन करने इच्छा जरूर ही हो रही होगी।
तो ये हैंमुंबई कुछ मुख्य और प्रसिद्ध स्थल जाइए और एन्जॉय कीजिए।