खेल के क्षेत्र में देश की राजधानी से सटे हरियाणा राज्य के खिलाड़ियों का दबदबा सालों से चलता आ रहा है। हरियाणा राज्य के कई खिलाड़ियों ने कई बार देश का सर फक्र से उंचा भी किया है। हरियाणा के कई खिलाड़ियों ने ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाने का काम किया है। इन दिनों फिर से हरियाणा की बेटियों ने बैंकॉक थाईलैंड में एशियन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कास्य पदक जीतकर देश को सम्मान दिलाने का काम किया है।
दरअसल, बीते 10 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर तक बैंकॉक थाईलैंड में एशियन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। जिसमें हमारे देश की बेटियों ने ना सिर्फ हिस्सा लिया था बल्कि देश को कास्य पदक दिलाने का काम भी किया है। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा की रहने की प्रियंका शर्मा और पिंकी यादव ने कांस्य पदक जीतकर ना सिर्फ हरियाणा राज्य बल्कि पुरे देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है।
प्रियंका शर्मा और पिंकी यादव के द्वारा बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित एशियन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कास्य पदक जीतने के बाद से प्रदेश के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पुरे प्रदेश के लोग प्रियंका शर्मा और पिंकी यादव की तारीफ कर रहे हैं और हरियाणा के लोग सोशल मीडिया पर इस समय सिर्फ और सिर्फ यही लिख रहे हैं कि हमारी छोरियां छोरो से कम नहीं हैं।
बता दें कि जैसे ही लोगों को पता चला कि प्रियंका शर्मा और पिंकी यादव ने देश को कास्य पदक दिलाने का काम किया तभी से लोग सोशल मीडिया के माध्यम से प्रियंका शर्मा और पिंकी यादव को बधाई दे रहे हैं। फिलहाल पुरे प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोग कास्य पदक की खुशी मना रहे हैं।
To get secure cheap & best deal from Flipkart, Amazon, Ajio, and Myntra then do join our Telgram group.
Discussion about this post