Best 5 places: गर्मियां आने को है,और गर्मियों के मौसम में हम अक्सर सोचते है कि किसी अच्छी जगह घूमने जाया जाए। किसी अच्छे से ठंडे हिल स्टेशन पर जाएं ताकि गर्मी से छुटकारा मिले। इसलिए आज हम गर्मियों में घूमने के लिए कुछ अच्छे प्लेस के बारे में आपको जानकारी देने वाले है। हमारी लिस्ट भारत के ही कुछ प्लेसेज है क्यों कि भारत में ही घूमने को इतना कुछ है तो हम उन्हीं के बारे में बात करते है ;
मनाली ( Manali )
मनाली हिमाचल प्रदेश की राजधानी से 250 km दूर है। यह पर्यटकों की सबसे पसंद की जगह है। यहां बहुत अधिक पर्यटक आते रहते हैं। मनाली व्यास नदी के तट पर स्थित है। सर्दी के मौसम में मनाली का तापमान 0 ° से नीचे पहुँच जाता है। यहां पर आप लॉन्ग वॉक, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, कयाकिंग आदि चीजों का मजा ले सकते हैं। वैसे तो यह जगह हनीमून के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। गर्मी में मनाली का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
शिमला (Shimla)
शिमला भी हिमाचल प्रदेश में स्थित है। गर्मियों में घूमने के लिए यह भी एक अच्छी जगह है। शिमला में सुंदर सुंदर पहाड़ और नदियां है। शिमला समुद्र तल से 2200 मीटर की ऊंचाई पर है, शिमला में घूमने के लिए कुफरी एक अच्छी जगह है। शिमला में सर्दियों में बर्फबारी भी होती है जिसका आप आनंद ले सकते हो। शिमला अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को हमेशा ही आकर्षित करता रहता है।
दार्जलिंग (Darjling)
दार्जिलिंग को क्वीन ऑफ हिल्स भी कहते है, क्योंकि यहां पर बहुत सारी पहाड़िया है। दार्जलिंग में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं। दार्जीलिंग सबसे जायदा फेमस अपने चाय के बागानों के लिए है। कहते है, कि यहा की चाय का स्वाद ही कुछ और ही है। अगर आप दार्जलिंग जाएं तो दार्जीलिंग की चाय का जरुर आनंद ले । गर्मी के मौसम में दार्जलिंग का अधिकतम तापमान 25 ° C के आसपास रहता है।
ऊटी (Ooty)
ऊटी भी अपने प्राकृतिक दृश्य और चाय के बागानों के कारण दुनिया भर में फेमस है। ऊटी समुद्र तल से लगभग 2,240 मीटर की उचाई पर है। अक्सर लोग यहाँ गर्मियों के छुट्टियों मनाने के लिए आते रहते है। ऊटी घूमने में आपको 2-3 दिन लग सकते है। यह तमिलनाडु का एक हिल स्टेशन है जी नीलगिरि की पहाड़ियों के बीच में स्थित है।
Read More: Summer Tips: गर्मी को करना है बेअसर ? तो ऐसे करें गर्मियों की तैयारी
गंगटोक (Gangtok)
सिक्किम की राजधानी गंगटोक बहुत ही खुबसूरत जगह है। ये बहुत मनमोहक भी है। यह समुद्र तल से यह 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गंगटोक से आप दुनिया के दुसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंघा को भी देख सकते है। पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक जीवनशैली का सुंदर और अनूठा संगम यहां देखने को मिलता है। गर्मियों में, गंगटोक का तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस तक होता है।