Bank Holiday: साल 2022 का तीसरा महीना मार्च आज से लग गया है। मार्च के महीने में कुछ खास त्योहार पड़ने वाले है शुरुवात भगवान शिव की महाशिवरात्रि से हुई है। केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने मार्च 2022 में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday) जारी की है। इसलिए हम आज आपको उसी लिस्ट की जानकारी देने वाले है, क्युकी ऐसे में अगर आपको इस महीने में बैंकों में किसी भी जरूरी काम से जाना पड़े तो आपको जानकारी ही कि किस दिन छुट्टी है। इसलिए ये लिस्ट जरूर चेक करें। आरबीआई के द्वारा जारी की गई बैंक की छुट्टियों (Bank Holiday) की इस लिस्ट में बताया है कि मार्च के महीने में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंने वाले है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया( RBI) के अनुसार मार्च 2022 में बैंक कुल 13 दिन बंद रहने वाले है। जिसमे 4 रविवार की छुट्टी भी शामिल है। इसके साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को भी छुट्टी रहने वाली है। इसके अलावा 1 मार्च यानी आज महाशिवरात्रि की छुट्टी है, (Mahashivratri 2022) 17 मार्च को होलिका दहन और 18 मार्च को होली को होली की छुट्टी रहेगी।
तो ऐसे में अगर आपको किसी कारण बैंक जाना पड़े तो, इस छुट्टियों (Bank Holiday) की लिस्ट को देख कर जाएं। क्योंकि हो सकता बाद ने आपको परेशानी हो।
मार्च में पड़ने वाले इन अवकाश ने पहले ही अपना काम पूरा कर ले। यह बैंक की हॉलिडे (Bank Holiday) लिस्ट आरबीआई (RBI) ने अपनी वेबसाइट पर शेयर किया है। छुट्टियां राज्यों के अनुसार बैंक ने ये छुट्टियां है।
Read More: NTPC Recruitment 2022: इंजीनियरिंग एग्जिकेटिव ट्रेनी पदो के लिए भर्ती
मार्च 2022 में बैंक अवकाश की लिस्ट
- 1 मार्च- चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर,अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची,भोपाल, भुवनेश्वर, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, लखनऊ में महाशिवरात्रि की छुट्टी रहेगी.
- 3 मार्च- गंगटोक में लोसर की छुट्टी होगी।
- 4 मार्च- आइजोल में चपचार कुट के कारण बैंक बंद रहने वाले है।
- 6 मार्च- रविवार की अवकाश।
- 12 मार्च- दूसरा शनिवार का अवकाश।
- 13 मार्च- रविवार का अवकाश
- 17 मार्च- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में होलिका दहन पर बैंक बंद रहेंगे.
- 18 मार्च- चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, भोपाल, भुवनेश्वर, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, लखनऊ में होली की छुट्टी रहेगी.
- 19 मार्च- भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में होली/याओसांग के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 20 मार्च- रविवार अवकाश
- 22 मार्च- बिहार दिवस पर पटना में बैंक बंद रहेंगे
- 26 मार्च- चौथा शनिवार की छुट्टी.
- 27 मार्च- रविवार अवकाश.