Lock Upp Reality show: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री कंगना रनौत फ़िल्मों के अलावा किसी न किसी बात से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना रनौत इस बात एक रिएलिटी शो लेकर आई है जिसका नाम लॉक अप (Lock Upp) है। इसी को लेकर आजकल वो बहत ज्यादा सुर्खिया में है। इस शो अंदर भारत के कई फेमस टिक टॉक स्टार और टेलीविजन के सितारे भी देखने को मिलेंगे।
क्या है लॉकअप रियलिटी शो
डायरेक्टर प्रोड्यूसर और एकता कपूर को तो आप जानते ही होंगे। उन्होंने टेलीविजन को कई सारे हिट सीरियल दिए है। इस बार वो एक रियलिटी शो लेकर आई है, जिसका नाम है लॉकअप(Lock Upp)।
इस शो को बिग बॉस की तर्ज पर बनाया गया है। इस शो में आपको इंडिया के कई सारे फेमस TV के सितारे नजर आने वाले है।, जिनको हड़कड़ी के साथ एक जेल में बंद किया जाएगा और उनके क्रियाकलापों को टीवी के ऊपर दिखाया जाएगा।
कंगना रनौत का ये रियलिटी शो लॉक (Lock Upp) अप बहुत ज्यादा स्पाइसी और बोल्ड शो रहने वाला है। इस शो में कंगना सभी कंटेस्टेंट से उनकी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछेंगी, और इन सवालों का जवाब उन्हें पूरी दुनिया के सामने देना होगा। कंगना शो में कंटेस्टेंट्स को अपने इशारों पर नचाती हुई नजर आने वाली है। इस शो के प्रोमो में कंगना ने ये साफ साफ बता दिया है कि वो अपने कैदियों की जिंदगी को मुश्किल बनाने वाली हैं।
Read More: KVS Registration 2022: केंद्रीय विद्यालय के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करना है , ये है पूरी जानकारी
शो की होस्ट
एकता कपूर के इस रियलिटी को होस्ट करने वाली है, अभिनेत्री कंगना रनौत। कंगना रनौत बॉलीवुड की कई सारी हिट मूवीज दे चुकी हैं। जैसे कि क्वीन, पंगा, सिमरन इत्यादि। कंगना रनौत को फिल्मों के लिए कई अवार्ड भी मिल चुके है। जैसे नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवार्ड, पद्मश्री अवार्ड। अब कंगना ने वर्तमान में एकता कपूर के साथ काम करने का सोचा है।
कौन होगे कंटेस्टेंट
लॉक अप (Lock Upp) रियलिटी शो में कुल 16 कंटेस्टेंट भाग ले रहे हैं, उनको एक जेल के अंदर बंद किया जाएगा। जिनके नाम है; दिव्यंका त्रिपाठी
मानव गोहिल, हिना खान,श्वेता तिवारी, सुरभि ज्योति,उर्फी जावेद,आदित्य सिंह राजपूत,मल्लिका शेरावत,अनुष्का सेन,अवनीत कौर,चेतन भगत,हर्ष बेनीवाल,शहनाज गिल, वीर दास आदि
लॉकअप रियल्टी शो रिलीज डेट
मीडिया सूत्रों के अनुसार लॉकअप (Lock Upp) रियल्टी शो इस 27 फरवरी के दिन टीवी पर शुरू होने वाला है। लॉक अप रिएलिटी शो को आप को आप ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। शो के मेकर्स बताते है कि यह दुनिया का पहला फेंटेसी गेम है। इसी वजह से उन्होंने इस शो का रख दिया है।