भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों खबरों में बने हुए हैं. आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के खबरों में बने रहने के पीछे की सबसे बड़ी वजह, उनकी बल्लेबाज या फिर उनके पुराने रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उनके डांस स्टेप हैं
जी हां यह बात सुनने में काफी अजीब लग सकती है, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे खिलाड़ी है जो मैदान पर दो काफी अच्छी बैटिंग और कप्तानी करते थे, लेकिन असल जिंदगी में वह डांस से पीछे हटते हैं. महेंद्र सिंह धोनी को कभी भी डांस करते हुए नहीं देखा गया. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी डांस करते नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बात करें तो इस वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ताबड़तोड़ बल्लेबाज हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि इन दिनों में हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से काफी दूर है. हार्दिक पांड्या अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इन दिनों दुबई में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं. तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी उनके साथ दुबई में अपने क्वालिटी टाइम गुजार रहे हैं.
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया जिसमें महेंद्र सिंह धोनी बॉलीवुड इंडस्ट्री के गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ हार्दिक पांड्या भी नजर आ रहे हैं. लेकिन यह बात चर्चा का विषय तब बनी जब महेंद्र सिंह धोनी बॉलीवुड इंडस्ट्री का मशहूर गाना “गंदी बात” पर डांस करते नजर आए. यही नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या ने महेंद्र सिंह धोनी को डांस स्टेप सिखाए. हार्दिक पांड्या के डांस स्टेप सिखाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने जमकर डांस किया.
आपको बताते चलें कि यह वीडियो दुबई में किसी बर्थडे पार्टी का वीडियो है. इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं. वैसे तो इस वीडियो में और भी लोग डांस करते नजर आ रहे हैं, लेकिन उन सबके बीच महिंद्र सिंह धोनी का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मालूम हो कि इससे पहले कभी भी महेंद्र सिंह धोनी इतना खुलकर डांस करते नजर नहीं आए. यही कारण है कि जब दर्शकों ने महेंद्र सिंह धोनी को डांस करते देखा तो खुश हो गए.
To get secure cheap & best deal from Flipkart, Amazon, Ajio, and Myntra then do join our Telgram group.
Discussion about this post