भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं. आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल में हार के बाद लोग मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं. तो वही कुछ लोग भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी याद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी लगातार ट्रेंडिंग में चल रहे हैं. लोगों का ऐसा मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी जैसा कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम को दोबारा कभी नहीं मिल सकता. लेकिन आज हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी की प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में बताएंगे.
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. यही नहीं बल्कि कई मीडिया हाउस ने भी इस स्टोरी को कवर किया है. हम जिस खबर के बारे में बात कर रहे हैं वह खबर सुनकर आप खुश हो जाएंगे. बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाने के बारे में सोच रही है. ऐसा माना जा रहा है कि राहुल द्रविड़ के कंधों पर बहुत ज्यादा बोझ है. राहुल द्रविड़ का बोझ हल्का करने के लिए ही महेंद्र सिंह धोनी को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया जा रहा है.
मालूम हो कि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में हैं महेंद्र सिंह धोनी बीसीसीआई के साथ मीटिंग कर सकते हैं. तो वहीं मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया जा सकता है कि, महेंद्र सिंह धोनी अब डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बन जाएंगे. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. आपको बता दें कि अगर महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जोड़ते हैं, तो यह टीम के लिए काफी अच्छी खबर होगी.
महेंद्र सिंह धोनी भारत के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने सभी आईसीसी ट्रॉफी जीती है. महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के एक सफल कप्तान रह चुके हैं. यही नहीं बल्कि आज भी वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी करते हैं और दर्शक उन्हें पसंद भी करते हैं. यही कारण है कि हर कोई चाहता है कि, महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जुड़ जाएं.
To get secure cheap & best deal from Flipkart, Amazon, Ajio, and Myntra then do join our Telgram group.
Discussion about this post