दीपावली सबके घरों में मनाया जाता है और आपने अक्सर देखा होगा कि सबके घरों के आगे रंगोली बनाया हुआ रहता है लेकिन बहुत लोग रंगोली का मतलब नहीं समझते है। लेकिन अपने घरों के आगे रंगोली बनाते हैं।
रंगोली समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है और घरों से नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करती है। रंगोली में ज्यादातर स्वस्तिक, कमल के फूल या लक्ष्मी जी के पैरों के निशान बनाए जाते हैं। दीयों, फूलों और रंगों से बनी रंग-बिरंगी रंगोली हर घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।
दिवाली के दिन घर में देवी लक्ष्मी के आगमन के लिए मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। रंगोली समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है और घरों से नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करती है। रंगोली में ज्यादातर स्वस्तिक, कमल के फूल या लक्ष्मी जी के पैरों के निशान बनाए जाते हैं। दीयों, फूलों और रंगों से बनी रंग-बिरंगी रंगोली हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती है।
रंगोली बनाने के नियम- दिवाली के दिन मुख्य द्वार के अलावा देवी लक्ष्मी की मूर्ति के सामने एक गोलाकार रंगोली बनाएं। इस रंगोली पर घी का बड़ा दीपक स्थापित करें। रंगोली बनाने में पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए और काले रंग से बचना चाहिए। मुख्य द्वार की रंगोली के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए, तभी वह जागेगा। जाग्रत रंगोली से धन आने की संभावना प्रबल हो जाती है।
Discussion about this post